Thu. Dec 25th, 2025

कुदरत का करिश्मा, गाय की नवजात बछड़ी दे रही है दूध

भगवानपुर ( बेगूसराय ) ::-

राजीव नयन ::–

10 जनवरी 2021, रविवार

बेगूसराय में ईश्वर की कृपा भी रहस्यमय है। प्रकृति मे कब क्या होगा, इन्सान को नही पता। इन्सान प्रकृति के नियम से बंधे हैं, लेकिन ईश्वर बंधन मुक्त है। प्रकृति ने सभी जीवो को जीवन का एक नियम सेतय किया है, जीवन उसी नियम से जुड़े हैं।

लेकिन कभी-कभी ईश्वर नियम तोड़ चमत्कार दिखाते हैं और यही हुआ प्रखंड क्षेत्र के खांझापुर पाली गांव मे। उक्त गांव निवासी सियाराम सिंह उर्फ राजीव सिंह की गाय 28 दिसम्बर को एक स्वस्थ बछड़ी को जन्म दिया था। जो मात्र दो दिन की थी तभी उसके पयोधर अर्थात थन व्यस्क गाय की तरह बड़ा हो गया और उससे दुध निकलने लगे।

राजीव सिंह ने बताया कि नित्य अपराह्न दो बजे से उसके थन से दूध गिरना आरंभ हो जाता है। आज वह मात्र तेरह दिन का है। दूध भी पवित्र है। इस बात की खबर गाँव मे जैसे जैसे लोगो को मिल रही है, लोग उसे देखने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे कामधेनु का अवतार मान रहे हैं। ऐसे पशुपालक राजीव सिंह भी सात्विक और धार्मिक विचार धारा मे विश्वास रखते हैं। अब दोनो पति पत्नी उक्त बछड़े को दैविक चमत्कार मानकर उत्साहित हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed