Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय के पूर्व सांसद सह मंत्री बोला बाबू की 82वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

3 जनवरी 2020, रविवार

बेगूसराय के पूर्व सांसद और मंत्री स्वर्गीय भोला बाबू की 82 वी जयंती सुखदेव नगर सर्वोदय नगर में शहीद सुखदेव सामान्य समिति द्वारा मनाई गई।

जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि भोला बाबू सर्वदलीय नेता थे। वे सभी दलों के कार्यकर्ताओं से मिलते थे।


इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि भोला बाबू मेरे बेगूसराय के शान थे। मेरे अभिभावक थे ऐसे महापुरुष को नमन करता हूं।

इस अवसर पर डॉक्टर रामरेखा बाबू ने कहा कि भोला बाबू मेरे पूजनीय गार्जियन थे। जिनके मार्ग पर चल रहा था और चल रहा हूं। आज वह मेरे बीच नहीं रहे उनके विचारों को लेकर मुझे चलना है।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रोफेसर अशोक यादव ने कहा कि भोला बाबू मेरे गार्जियन थे। एक समय मेरे भी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे थे।

इस अवसर पर राजीव कुमार नमक सत्याग्रह, अब्दुल हलीम जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ, राजीव कुमार उर्फ मुन्ना अधिवक्ता, प्रभात कुमार सिंह उर्फ ललन, राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, अरविंद पासवान फिल्म निर्देशक, अभिषेक पाठक शिक्षक, अनिकेत कुमार पाठक, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, छात्रा आसमा कुमारी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और अपना विचार व्यक्त किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed