Sat. Jul 19th, 2025

किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

भारत में किसान आंदोलन के जनक चौधरी चरण सिंह की 118 वी जयंती समारोह पूर्वक शहीद सुखदेव सिंह समिति कार्यालय सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में मनाई गई।

जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्ष किया। ये भारत के प्रधानमंत्री रह चुके ऐसे महान किसान नेता को नमन।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे समाज के कमजोर वर्गों और असहाय गरीब भारतीय किसान के मसीहा थे। महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों के मसीहा थे।

इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके किसानों के मसीहा थेे।

डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि भारत के किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को शत शत नमन करते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र महतो अधिवक्ता, नाथों साव, छात्रा अनाया कुमारी, अनेकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed