बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
26 नवंबर 2020, गुरुवार
आज गुरुवार को बंद को समर्थन दे रहे बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (BSSR यूनियन) के तमाम सदस्य अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे।
सुबह से हीं विभिन्न चौक चौराहों पर अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाकर आमलोगों से समर्थन मांगा। इसके बाद अन्य ट्रेड यूनियनों के साथ NH31 पर अपने मांगों के समर्थन में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
इन लोगों की मुख्य मांगे
दवा एवं मेडिकल उपकरणों पर जीरो जीएसटी लागू करो,
दवाओं के कालाबाजारी पर रोक लगाओ, श्रम कानून में अनावश्यक संशोधन वापस लो, परिवार में प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से दस किलो मुफ्त राशन जारी करो, सबके लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू करो, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट स्कीम मजदूरों के साथ धोखा है, अविलम्ब वापस लो, काम का घंटा आठ से बढ़ाकर बारह घंटे करने का आदेश वापस लो।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में शाखा सचिव राकेश कुमार, अध्यक्ष पी के वर्मा, लोकल कमिटी सदस्य चंदन कुमार, विवेकानंद मिश्रा, प्रियरंजन वर्मा, सुजय कुमार, विजय कुमार, मोहम्मद शाकिर, कुंदन कुमार एवं अजित कुमार के अलावा अखिल भारतीय कॉउंसिल से एस आर सिन्हा, अमर नाथ झा भी शामिल थे। राज्य केंद्र से उपाध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

