Tue. Feb 10th, 2026

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने महापर्व छठ के अवसर पर जरूरत मंद लोगों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

18 नवंबर 2020 बुधवार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा ने शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया के नेतृत्व में आस्था का महापर्व छठ पूजा में समरसता का परिचय देते हुए  102 पीतल की परात, सूप, साड़ी, घी एवं अन्य सामग्री का किया वितरण।

इस अवसर पर अध्यक्षा संगीता केडिया ने कहीं की मारवाड़ी महिला सम्मेलन पिछले कई वर्षो से गरीबों की मदद के लिए यह आयोजन करती आ रही है। ताकि इन लोगों को इस पावन पर्व को करने में मदद मिल सके।

उन्होंने बताई कि 102 गरीब जरूरतमंदों के बीच 51 पीतल का परात, 51 बांस का सूप, 102 साड़ी, 10किलो घी, 1 क्विंटल गेहूं, 25 किलो चावल, 50 किलो चीनी, 102 नारियल, 102 सिंदूर, 51अगरबत्ती का वितरण किया।

इस अवसर पर सुनीता हिसारिया, मंजू मस्कारा, उपाध्यक्षा बबली मस्कारा, सरोज हिसारिया, मेघा गोपलका, शिखा केलनका, प्रीति अग्रवाल, ज्योति सिंघानिया, कोषाध्यक्ष रंजना हिसरिया, पिंकी सिंघानिया, सरिता जैन, शिवानी हिसारिया, पूनम मेंगोटिया, मंजू रूंगटा, रेणु टिबरेवाल, सुधा मस्कारा, संगीता टिबरेवाल, उषा अग्रवाल, शीतल मस्कारा, प्रीति मस्कारा, मंजू मुरारका, विद्या अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, नीलू बजाज, पूजा अग्रवाल, मोनिका भुवानिया के सहयोग से यह कार्य सुरुचिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed