बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
16 नवंबर 2020, सोमवार
बेटी जब ऊंचाइयां छूती है तब अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि गांव, जिले और राज्य का भी नाम रोशन करती है।
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के राजापुर गांव निवासी पेशे से किसान संजीत कुमार राय की जेस्ट पुत्री ने गोल्ड मेडल ले गांव का ही नहीं बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है।
गृहिणी माता सुमन राय एवं पिता संजीत कुमार राय की मेहनत उस समय सफल हुई। जब उनकी जेष्ठ पुत्री अंबिका बी-फार्मा सत्र 2015-19 में फर्स्ट क्लास फर्स्ट लाकर गोल्ड मेडल लिया।
आपको बता दे कि अंबिका बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी। वह अपने क्लास में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती थी। वह 2013 में ICSCE बोर्ड से 10th की परीक्षा 87.5% के साथ सेंट पॉल स्कूल बेगूसराय से पास की। वह बीआरडीएवी स्कूल बेगूसराय से CBSE बोर्ड से 12th में 85.6% अंक के साथ 2015 में पास आउट हुई। उसके बाद वेल्स (VELS) यूनिवर्सिटी चेन्नई में सत्र 2015-19 के लिए बी-फार्मा में 8.59 सीजीपीए के साथ गोल्ड मेडल पाया।
अंबिका का कहना है कि वह अपना पढ़ाई आगे जारी रखेगी और रिसर्च के क्षेत्र में काम कर देश की नाम रोशन करेगी।
पिछले दिनों वेल्स (VELS) यूनिवर्सिटी में NAAC के चेयरमैन विरेन्द्र सिंह चौहान ने अंबिका को गोल्ड मेडल दिया।
इसकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



