Thu. Dec 25th, 2025

बेगूसराय :: वीरपुर प्रखंड में 98 बूथ पर 65,398 वोटर डालेंगे वोट

वीरपुर, बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

02 नवंबर 2020, सोमवार

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में 3 नवंबर को होनेवाले चुनाव को ले सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल 65,398 मतदाता इस बार मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिसमें 34 हजार 861 पुरुष, 30 हजार 536 महिला तथा एक थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रखंड बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत है।

बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि वीरपुर प्रखंड को 8 सेक्टर में बांटा गया है। जहां 44 पीसीसीपी की तैनाती की गई है। प्रखंड के 32 बूथ को अतिसंवेदनशील तथा शेष 66 बूथ को नक्सल प्रभावित बूथ घोषित किया गया है। हरेक बूथ पर केंद्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। हरेक बूथ को सेनेटाइज करवाया जा रहा है। साथ ही बूथों पर शेड व लाइट की व्यवस्था भी की गई है।

इसके अलावे हरेक बूथ पर पेयजल, शौचालय, रैम्प समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के 50 प्रतिशत बूथ पर मतदान कर्मियों में महिलाओं को शामिल किया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed