Thu. Dec 25th, 2025

बलान नदी मे डूबने से महिला की मौत, मचा परिजनों में कोहराम

वीरपुर, बेगूसराय ::–

धर्मेंद कुमार ::–

30 अक्टूबर 2020 शनिवार

आज शनिवार को वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर पंचायत स्थित जिन्दपुर गांव के बलान नदी मे डूबने से एक 23 वर्षीया महिला की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने मृतका की लाश को बलान नदी से निकाला।

मृतका की पहचान जिंदपुर गांव के स्वर्गीय लक्ष्मी पासवान की 23 वर्षीया पुत्री यशोदा कुमारी के रूप मे की गयी है।

घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला जिन्दपुर गांव के बलान नदी मे स्नान करने गयी थी। जहां स्नान करने के क्रम मे पैर फिसलने से गहरे पानी मे चली गयी। जिससे उसकी मौत डूबने से हो गयी।

घटना की सूचना पाकर वीरपुर थाना के एएसआई विनय कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही गेन्हरपुर पंचायत के मुखिया ने मृतका के घर पर पहुंच कर उनके परिजनो से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही सरकार से उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।

उक्त घटना से मृतका की माता सह वार्ड नंबर 10 की पंच जैतून देवी समेत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया की मृतका की शादी एक साल पूर्व ही हुई थी। इस घटना से जिन्दपुर गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजनो मे कोहराम मच गया।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed