Tue. Feb 10th, 2026

छपरा के विधानसभा चुनाव में जनता का मूड मेरे पक्ष में है: वीरेंद्र साह

छपरा के विधानसभा चुनाव में जनता का मूड मेरे पक्ष में है: वीरेंद्र साह

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,
छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र साह मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड के बरहरा महाजी पंचायत का सघन दौरा किया। उस गांव के राधेश्याम चौधरी, अजय यादव, राम निहोरा महतो, सकलदेव सिंह, दिनेश यादव, अमर नाथ ठाकुर, रघुनंदन महतो, वार्ड सदस्य शिव जन्म महतो, बद्री सिंह, अखिलेश कुमार, बुधन महाजी, विकास कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में सड़क में गड्ढा है कि गड्ढा में सड़क है, समझ में ही नहीं आता है। वर्षों से यह समस्या जस की तस है। अस्पताल की भी समस्या है। डॉक्टरों का अभाव है। गांव में दवाइयां भी मिलनी मुश्किल है। सबसे विकट समस्या तब समझ में आती है जब प्रसव पीड़ा में महिलाएं सदर अस्पताल पहुंचने के पहले हीं या तो रास्ते में ही प्रसव पीड़ा में दम तोड़ देती हैं या सदर हॉस्पिटल छपरा पहुंचकर। निवर्तमान विधायक महोदय तथा माननीय सांसद महोदय से भी इन समस्याओं को कहा गया। लेकिन किसी ने इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।उपस्थित अपने मतदाताओं को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र साह ने कहा कि मुझे देखकर जहां भी मैं जा रहा हूं, लोगों का हुजूम उमर रहा है। लोग अपनी-अपनी व्यथा बेहिचक सुना रहे हैं तथा मुझे जिताने का वादा भी कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि इस बार छपरा की जनता मुझे अपना विधायक बनाना चाहती है। मुझे हर वर्ग के लोगों का वोट सहर्ष रूप से मिल रहा है । सभी मुझे अगला विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। ताकि क्षेत्र में जो भी विकास का कार्य रुका पड़ा हुआ है, मेरे द्वारा चुनाव जीतकर उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वो जमीनी नेता है। गरीबी क्या होती है, उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है। 10 वर्ष मुखिया रह कर भी लोगों की सेवा उन्होंने किया है और आगे भी अगर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलता है तो वह अधिसंख्य लोगों के आंखों के आंसू पोछने का अवश्य कोशिश करेंगे। उनके लिए ना कोई गैर है ना कोई और है वरन् सभी छपरावासी उनका परिवार है। वह हर धर्म, संप्रदाय ,पंथ और वर्ग से ऊपर मानवता को शुरू से मानते हैं और आगे भी मानते रहेंगे। उनके सहयोगियों में कन्हैया कुमार, उपेंद्र राय, मनोरंजन कुमार, कुंदन कुमार, राज किशोर सिंह, विष्णु देव साह, राजेंद्र राय, काशीनाथ प्रसाद, मोहम्मद गौस,चंदन प्रसाद, अजय सिंह, मिंटू तिवारी, मोहम्मद इकबाल, त्रिपुरारी शरण, जयचंद प्रसाद, राजकुमार साह, मुखिया उमेश राय, मुखिया सुदर्शन महतो, सरपंच दूधनाथ महतो, राम नारायण साह आदि प्रमुख हैं।

Related Post

You Missed