महमदपुर में दुष्कर्म के प्रयास में असफल दुष्कर्मी द्वारा युवती की भाई की हत्या 
रिपोर्ट – वीरेश सिंह , मांझी
मांझी। बीती रात मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दौरान विरोध करने पर दुष्कर्मी द्वारा युवती के भाई की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तथा युवती के पिता मंसूर आलम माता सितारा खातून तथा छोटे भाई एहसान अंसारी को पीट पीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस की देखरेख में सभी घायलों का इलाज मांझी पीएचसी में कराया जा रहा है। हत्या के बाद दुष्कर्मी फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला कर जमकर तांडव मचाया। हालाँकि इससे पहले ही आरोपी पिता पुत्र फरार हो गए। आक्रोशितों ने आरोपियों का दरवाजा भी तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने मृतक फिरोज अंसारी 15 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के बाद से एसडीपीओ एमपी सिंह तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कैम्प कर रही है। पता चला है कि आरोपी गजेंद्र महतो घर के पिछवाड़े से सो रही युवती के कमरे में घुसकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। तब युवती द्वारा शोर मचाने पर युवती के पिता पुत्र ने आरोपी को पकड़ लिया।
लेकिन आरोपी ने मौका पाकर फिरोज की गला दबाकर हत्या कर अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करते भाग निकला। घटना के बाद से मांझी थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


