Tue. Feb 10th, 2026

एबीवीपी ने 16 सदस्यीय महिला कॉलेज टीम का किया गठन, सोनल प्रिया बनी अध्यक्ष

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

16 अक्टूबर 2020 शुक्रवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई के द्वारा महिला कॉलेज बेगूसराय में 16 सदस्यीय टीम का गठन महिला कॉलेज सेमिनार भवन में किया गया।

इस मौके पर उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा की छात्र, युवा कल का नही अपितु आज का नागरिक है। एबीवीपी छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति के भाव को लेकर स्थापना काल से ही छात्रहित व राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

एबीवीपी सालों भर कॉलेज, स्कूल व समाज में रह कर सबका सहयोग करने का कार्य करती रही है।

मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा की बेगूसराय के सभी महाविद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कॉलेज में एडमिशन, फॉर्म, प्रैक्टिकल व परीक्षा चल रहा है। जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राएं आ रहे है लेकिन कोरोना से बचाव का कोई व्यवस्था नही है। उसके जीवन का साथ खेलवाड़ किया जा रहा है। जो कतई उचित नही है।

मौके पर GD कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरषोत्तम कुमार ने महिला कॉलेज में 16 सदस्यीय टीम का गठन किया। जिसमें

अध्यक्ष :- सोनल प्रिया
उपाध्यक्ष :- नेहा कुमारी, रेखा कुमारी
कॉलेज मंत्री :- संगीता कुमारी
कॉलेज सह मंत्री :- संगम कुमारी, रानी कुमारी
कोषाध्यक्ष :- स्वीटी कुमारी
सोशल मीडिया :- सिवानी कुमारी
कॉलेज कार्यकारणी सदस्य :- आरती, बबीता, सिम्मी, अमृता, सोनी, प्रियंका, स्नेहा, स्वेता को बनाया गया।

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य स्वेत निशा व अजंलि कुमारी ने कही की भारत युवाओं का देश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं को नेतृत्व करने के लिए मंच प्रदान करती है। हम कथनी पर नही करनी पर विश्वास करते है इसलिए छात्राओं के आत्मरक्षा के लिए मिशन साहसी जैसे देशव्यापी कार्यक्रम चलाने का काम करते है।

कॉलेज प्रतिनिधि आदित्य कुमार ने टीम गठन में सभी दायित्ववान पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को चालू करवाने के लिए क्रम वद्ध तरीके से एबीवीपी आंदोलन करने का काम करेगी।
इस मौके पर सुमित कुमार, अंशु कुमार, चंदन, रौशन कुमार, स्नेहा कुमारी व अन्य मौजूद थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed