ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
स्वतंत्रता सेनानी दादा की पुणयतिथि पर पोते ने कराया दौड़ प्रतयोगिता का आयोजन 
रिपोर्ट – प्रशांत भारती
मांझी (सारण) मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट पंचायत के ग्राम घोरहट निवासी स्व देवशरण यादव स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र जन वितरण प्रणाली के डीलर राजेन्द्र यादव पुत्र स्वतंत्रता सेनानी के पोते समाजसेवी प्रीतम यादव ने अपने दादा का 26वी पुण्यतिथि पर दौड़ प्रतियोगिता कराया जिसमें मांझी क्षेत्र के सैकड़ों प धावकों ने हिस्सा लिया। उसमे से टॉप 10 को सिलेक्ट किया गया। जिसमें ब्रजेश साहनी को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय अमन पांडेय, तृतीय चंदन यादव, जीतेश यादव, नितेश पांडेय, मियुन कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार, मनु शाह, टॉप 10 के विजेता रहे। जिनको राजेन्द्र यादव, मुखिया पति शैलेश्वर मिश्रा, मांझी भाग 2 के पूर्व जिला परिषद धर्मेन्द्र सिंह समाज, प्रेमचंद यादव, वार्ड सदस्य नागेन्द्र महतो, प्रीतम यादव, नविजान अंसारी आदि ने सभी टॉप 10 के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर , राकेश उप मुखिया , बलम यादव , नरेंद्र यादव , संजय यादव , सिकंदर अंसारी ,अकबर, विशाल ,गुड्डू मनीष ,मिथिलेश ,विजय ,भोला, टुनटुन, राहुल, अनुज ,मोहित, लालू , सतीश , सुजीत और अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

