Thu. Dec 25th, 2025

09 अक्टूबर से इंडिया ताइक्वांडो लीग की शुरुआत, राज्यों सहित कई देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

07 अक्टूबर 2020 बुधवार

इंडिया ताइक्वांडो लीग में लेंगे भाग
दिल्ली में आई डी एस ओ की तरफ से आयोजित वर्चुअल पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी बिहार टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस इंडिया ताइक्वांडो लीग में अलग अलग राज्य और कई कंट्री भाग ले रही है।

यह प्रतियोगिता आई डी एस ओ की तरफ से मास्टर परबन सायकीया, मास्टर जी होंग ली साउथ कोरिया के देखरेख में हो रही है। जो 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

इस लॉकडाउन में जब सबकुछ ठप हो गया। खिलाड़ियों के लिए बहुत बुरा दौर सा रहा। अकैडमी बंद होने की वजह से प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई। इस सब के बावजूद भी यह वर्चुअल पूमसे इंडिया ताइक्वांडो लीग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा सुनहरा मौका है।

इस प्रतियोगिता में चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी की तरफ से निकिता झा, अविनाश कुमार सहनी, नितिन कुमार भारती, अभिषेक कुमार, रूबी कुमारी भाग ले रही है।
विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर पचास हजार का इनाम मिलेगा।

कोच कैसर रेहान और टीम मैनेजर रोहन कुमार के देखरेख में खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
साथ ही साथ बिहार टीम लगातार इंडिया टीम के कोच माजिद खान के नेतृत्व में बेहतर अभ्यास भी कर रही है।

वालीवुड ऐक्ट्रेस कुक्कीवान इंडिया ब्रांड एंबेस्डर नीतू चंद्रा ने भी बिहार टीम की जीत की अग्रिम बधाई दी।
साथ ही साथ चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी की डाइरेक्टर पूजा कुमारी, मीडिया मैनेजर शमशी फिरदौस, डॉक्टर नजरूल हक, डॉक्टर मुसर्रत जहां, प्रज्ञा भारद्वाज जोश पॉल, कृति कुमारी, ईशू प्रिया, मोहम्मद सलमान ,आमिन हमजा तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed