गोबरही में भटक कर आई महिला को सोशल मीडिया के प्रयास से उसका पति मिला ,
रिपोर्ट – वीरेश सिंह
मांझी। दस दिनों पूर्व सिवान से भटककर मांझी के गोबरही पहुंची गूंगी महिला को स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप ने पुनः परिजनों से मिला दिया।
अपनी पत्नी को सही सलामत पाकर पति रामजी यादव ने सोशल मीडिया ग्रुप का आभार जताया तथा कहा कि उक्त सोशल मीडिया ग्रुप की वजह से मेरा घर परिवार उजड़ने से बच गया।
बता दें कि शुक्रवार को इधर उधर भटक रही गूंगी महिला को सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने गोबरही गांव की देवन्ती कुँअर के यहां शरण दे रखी थी। तथा महिला के पास से मिले कागज के एक टुकड़े पर लिखे टिकरी बाजार का जिक्र करके उक्त महिला का वीडियो वायरल किया गया था। बाद में वायरल वीडियो के आधार पर पहुंचे पति अपनी पत्नी को पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने बताया कि वे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव के रहने वाले हैं।

