ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
विधायक मनोरंजन सिंह ( धूमल सिंह ) ने दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
रिपोर्ट – वीरेश सिंह ,
मांझी। एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बुधवार को दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क अभियान चला कर लोगो की समस्या सुनी तथा लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। भ्रमण के क्रम में महम्मदपुर तथा भजौना-नचाप पंचायत के किसानो ने फसल क्षति मुआवजे की राशि भुगतान में हो रहे विलम्ब का मामला उठाया जिस पर विधायक ने कॄषि मंत्री से बात कर किसानो की फसल क्षतिपूर्ति की राशि भुगतान कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुबारकपुर मटियार तथा चेंफुल पंचायत के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रेवल पुल का एप्रोच रोड़ बनवाने,पेंशन की राशि भुगतान कराने सहित कई समस्याओं की चर्चा की।
जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी टोला और मोहल्ले को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। तथा जहां सड़क नहीं बना है उसे भी बनवा दिया जाएगा। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर विकास के कार्यों पर लोगों से मतदान करने की अपील की। जन सम्पर्क में उनके साथ बच्चा सिंह, सतेंद्र उपाध्याय,शैलेंद्र उपाध्याय, भोला सिंह, विपिन सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय तिवारी, शंभू प्रसाद, भोला महतो, बसंती देवी आदि दर्जनों लोग शामिल थे।


