तेघड़ा, बेगूसराय ::–
14 सितंबर 2020
सोमवार
आज तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौनी 3 के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर में मुख्य द्वार का शिलान्यास विधान पार्षद रजनीश कुमार के द्वारा किया गया।
उपरोक्त मुख्य द्वार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रशासनिक स्वीकृति मिल गया है। प्राक्कलित राशि चार लाख 27 हजार की लागत से इस मुख्य द्वार का निर्माण होगा।
इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा की इस मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का काम हमारी एनडीए सरकार ने किया। अब बिहार में पुनः सरकार बनेगी तो इस विद्यालय को एक आदर्श उच्च विद्यालय के रूप में समृद्ध किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस सेवा सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय परिसर के अंदर वृक्षारोपण करके किया गया।
विधान पार्षद श्री कुमार ने कहां कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर बिहार के किसानों को सशक्त बनाने के लिए एवं उनके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में बिहार के कृषि उत्पाद को एक नई पहचान मिलेगी और उस के बल पर बिहार के किसान यहां के नौजवान बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ललन कुॅवर, भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता सुभाष सिंह, शालिनी देवी, विनय सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार, विवेका सिंह, राखी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


