Thu. Dec 25th, 2025

दो पक्षो के बीच हुई जमकर मारपीट में दर्जनों लोग घायल

ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

दो पक्षो के बीच हुई जमकर मारपीट में दर्जनों लोग घायल

रिपोर्ट – के के सेंगर मुख्यालय ,  वीरेश सिंह मांझी ,

दाउदपुर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट की घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले वाद-विवाद व गाली-गलौज शुरू हुआ। उसके बाद देखते हीं देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घायलों में कुदरी यादव, सुधीर यादव, राजकिशोर यादव, संजय यादव, शत्रोहन यादव, मुंशी यादव, बतून यादव, तारकेश्वर यादव, परमानंद यादव, यशोदा नंद यादव, अरविंद यादव, रमेश यादव, गणेश यादव आदि शामिल हैं। जिनका ईलाज अलग-अलग जगहों पर कराया गया।उक्त मामले में एक पक्ष से तारकेश्वर यादव की पत्नी इंदु देवी जबकि दूसरे पक्ष से राजकिशोर यादव द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Post

You Missed