Thu. Dec 25th, 2025

किसानों की समृद्धि का आधार है खेती व पशुपालन :: विजय शंकर, ABVP ने मंसूरचक में चलाया सदस्यता अभियान

किसानों की समृद्धि का आधार है खेती व पशुपालन :: विजय शंकर

मंसूरचक (बेगूसराय) ::–

12 सितम्बर 2020 

शनिवार

कृषि व पशुपालन, किसानों की समृद्धि का मुख्य आधार है। बरौनी डेयरी दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्या के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

आज शनिवार को बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में बोनस वितरण समारोह में संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि डेयरी द्वारा किसानों को बीमा का लाभ दिया जा रहा है। समय पर दूध के भुगतान के लिये बरौनी डेयरी हमेशा तत्पर रहती है। अच्छी नस्ल की गायों को पालने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कहा की अब पारंपरिक पशुपालन छोड़ वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की आवश्यकता है।

निदेशक मंडल सदस्य दीपक कुमार सिंह ने कहा कि दूध का उत्पादन उसी अवस्था में बढ़ेगा जब पशुओं की समुचित देखरेख होगी। पशुओं की साफ सफाई पर विशेष जोर देने के साथ ही समय समय पर टीकाकरण कराने व पशुओं के भोजन प्रबंधन पर भी चर्चा की।

निदेशक मंडल सदस्य रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी डेयरी ने किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर चलने का काम किया है और किसानों को कोई नुकसान नहीं होने दिया।

समसा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अधिक लाभ देने का काम अगर कोई किया है तो वह है बरौनी डेयरी। जिसके बल पर किसान विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ रहे हैं।

फरछीवन दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष सह मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों के प्रति काफी गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रत्येक दिन किसानों के लिए कुछ कुछ नया हो रहा है जिससे किसानों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

मौके पर फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, वीणा देवी, पथ प्रभारी संजीव कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 15 – 19 के तहत 350 किसानों के बीच 544230.63 रुपए का बोनस वितरण किया गया। साथ ही सभी किसानों के बीच सामग्री दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह बहरामपुर मुखिया निरंजन कुमार ईश्वर ने किया और संचालन समिति के सचिव उमाशंकर ईश्वर ने की।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मंसूरचक में चलाया सदस्यता अभियान

@ विचारधारा को भरना एवं भारत को परम वैभव पर पहुंचाना :: अजीत चौधरी

मंसूरचक(बेगूसराय)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सालों भर छात्र हित में संघर्ष करने वाले एकमात्र छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश छात्रों में राष्ट्रवादी विचारधारा को भरना एवं भारत को परम वैभव पर पहुंचाना।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा बार-बार बेगूसराय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बेगूसराय में विश्वविद्यालय बार-बार खोलने की मांग हो रही है लेकिन नहीं खोला जा रहा है।

इस विधानसभा चुनाव में बिहार सरकार को जवाब देना होगा। इस मुख्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अबिगत कुमार ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्या सिर्फ गिनाती नहीं है बल्कि समस्या को समाधान को लेकर संघर्ष करती है। इसलिए 70 सालों से सबसे बड़ा छात्र संगठन बनी हुई है।

इस मौके पर जीडी कॉलेज अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जो कि बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कब से किया हुआ है। इस प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलें इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।

सदस्यता प्रभारी मन्नू मृणाल ने कहा कि मंसूरचक प्रखंड में 1000 छात्र-छात्राओं सदस्य बनाने का लक्ष्य है 175 छात्र छात्राओं को सदस्य बनाया गया। यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। पूरे प्रखंड में गांव में घूम घूम कर छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा।

इस मौके पर छात्र नेता धनराज कुमार रवि कुमार गुलशन कुमार निशांत कुमार मुकुंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed