बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
07 सितंबर 2020 सोमवार
आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का वर्चुअल रैली निश्चय संवाद कार्यक्रम में जदयू महानगर की तरफ से जदयू महानगर के संरक्षक आदरणीय जवाहर लाल भारद्वाज के होटल हॉल में प्रोजेक्टर के द्वारा कार्यक्रम कराया गया।
जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को वर्चुअल रैली निश्चित संवाद के द्वारा सुना। बेगूसराय जिला महानगर जदयू कार्यकर्ता के द्वारा महानगर में 50 जगह से ज्यादा एलईडी टीवी और प्रोजेक्ट के द्वारा वर्चुअल रेली निश्चित संवाद को देखा गया और सुना गया। महानगर की जनता कार्यकर्ता हजारों की संख्या में काफी उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष महानगर मुकेश जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज चुनाव की तैयारी का श्री गणेश किया गया। वर्चुअल रैली निश्चय संवाद द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने 15 साल के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी दी। बिजली घर-घर पहुंचाया गया। आज कोई भी घर बिजली से अछूत नहीं है, रोड की स्थिति यह है अब कहीं से कोई 5 से 6 घंटे में पटना पहुंच जाते हैं। ग्रामीण सड़क की व्यवस्था 8000 से बढ़कर 96000 किलोमीटर बन चुकी है और 18000 किलोमीटर का काम चालू है। आज सभी स्कूलों में बच्चे और बच्चियां काफी मात्रा में स्कूल जा रहे हैं। सभी स्कूलों की बिल्डिंग बना दी गई है। लाखों की संख्या में शिक्षक की बहाली की गई है। स्वास्थ्य में अस्पताल में आज मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। मरीजों की सारी सुविधा अस्पताल में दी जा रही है करोना महामारी में बिहार में जो व्यवस्था किया गया पूरा हिंदुस्तान में इसकी चर्चा है।
सभी प्रवासी मजदूरों को सभी तरह की सहायता दी गई। आज बिहार का रिकवरी रेट करीब 89% है। जो राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। सरकार की तरफ से सारी सुविधा दी जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी ने कहा ऐसा कोई काम नहीं है। आज बिहार नाम देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। अपराध के मामले में भी अन्य राज्यों से बिहार बहुत नीचे है। सभी तरह के काम और सभी लोगों के लिए बिहार में काम किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने 15 साल के अपने कार्यकाल की विस्तार से चर्चा की और बिहार की जनता के सामने एक बात रखें।
महानगर के संरक्षक जवाहर लाल भारद्वाज, जिला महासचिव देव कुमार देव, राजेंद्र महतो, संजय दिवाकर, पंकज सिंह, सत्येंद्र शर्मा, शंभू महतो, घनश्याम महतो, अविनाश वर्मा, फुलेना राय, अजय पासवान, मनीष शर्मा, चंद्रमौली राय, अशोक गौतम, पवन हिसारिया, मो औरंगजेब, अरुण महतो, दिलीप पासवान, वीरेंद्र पटेल, बिरजू चंद्रवंशी, छोटू यादव, मोहम्मद फैज, आलम सुमित प्रधान, वरुण महतो, अंजू देवी, बिंदु देवी आदि लोग मौजूद थे।


