Thu. Dec 25th, 2025

आईएएस-आईपीएस के बजाय बेरोजगारों की प्रोडक्शन हब बना  बिहार :: आशुतोष

बछवाड़ा (बेगूसराय):-

राकेश यादव:-

6 सितंबर 2020 रविवार

प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित उच्च विद्यालय नारेपुर सभागार में राष्ट्रीय जन जन पार्टी का विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।

सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार में शिरकत किए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी के लिए कार्यकर्ताओं ने बछवाड़ा और तेघड़ा के सीमा गोधना गांव स्थित एनएच 28 पर सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल लेकर खङे थे।

सीमा पर खड़े कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के पहुंचते ही उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया व जयकारे लगाते हुए उच्च विद्यालय नारेपुर परिसर पहुंचा।

जहां सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला और चादर से सम्मानित किया। सम्मलेन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि बिहार के साथ सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने आज तक छलावा करते आया है। बिहार के लोगों को बिहारी के नाम पर बदनाम करने का काम किया है। बिहार को बेरोजगारों की फैक्ट्री बनाकर रखने का काम किया है। बिहार के रोजगार की फैक्ट्री पर तालाबंदी कर राजनीतिक रोटी सेंकने को ले बेरोजगारी वह भ्रष्टाचारीयों की फैक्ट्री चलाने का काम किया है।

रोजगार की फैक्ट्री पर लगे ताला को तोड़ने व बेरोजगारों की फैक्ट्री पर ताला लगाने का समय आ गया है। बिहार का नौजवान जाग चुका है। विधानसभा चुनाव में ऐसे पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रीय जन जन पार्टी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

सम्मलेन के दौरान प्रखंड विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के द्वारा अजीत राय को प्रखंड अध्यक्ष, मुनमुन राय को प्रखंड प्रधान महासचिव, वीना देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, टिंकु सवर्ण को युवा प्रखंड अध्यक्ष, ओमप्रकाश को अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष, इरशाद खान को अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सभी चुने गए सदस्यों को अतिथि के दुवारा मनोनयन पत्र दिया गया।सम्मलेन के दौरान मौके पर बिभा झा, राष्ट्रीय युवा सचिव किशन कुमार, प्रशान्त पांडे, अंकेश आर्यन, शिवम, अजय, गोपाल, मनोज कुमार, वीना देवी, टिंकु सवर्ण, अजित, चन्दन सिंह, गौतम ठाकुर, सर्वोत्तम, ऋषभ, मुन्ना राय, शम्भू, रविश शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed