युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया गया संदेश 
छपरा : नेहरू युवा केंद्र छपरा समन्वयक मयंक भदौरिया के निर्देश के अनुसार ब्लॉक सदर में लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम के तहत योग कराया गया | और इस मौके पर लक्ष्मीबाई युवती मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि फिटनेस एक शब्द नहीं बल्कि स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की एक जरूरत है। हमारी संस्कृति में फिटनेस पर जोड़ दिया गया है। याह हमारे जीवन का सहज हिस्सा रही है। हमारे पूर्वजों ने कहा है। की व्यायाम से ही स्वास्थ्य, लंबे आयु और सुख मिलता है। स्वस्थ होने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। अब सुनने को मिलता है। की स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए सर्वार्थ से स्वस्थ के भाव का कार्य जरूरी हो गया है। जिसमें उपस्थित संजू कुमारी, रिमी कुमारी, रिचा कुमारी, इंजीनियर कुमार, रितेश कुमार, अभिषेक कुमार आदि लोग थे।

