बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
27 अगस्त 2020 गुरुवार
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शहर के एक निजी संस्थान में जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रभारी विनय सिंह, जिला प्रभारी मुरार मोहन झा की मौजूदगी में संपन्न हुई।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा सभी विधानसभा की सातों सीटों के लिए विधानसभा संयोजक की नियुक्ति की गई एवं साथ ही संपूर्ण चुनाव के दौरान अपनी भूमिका का निर्वाह करने के लिए आम जनमानस को भारतीय जनता पार्टी एवं उसके घटक दलों के समर्थन वाले मजबूत सरकार के पुनर्चयन के आग्रह करने हेतु ई-बुक प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई।
प्रदेश प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला विकास के साथ कदमताल कर निरंतर अपनी एक नई पहचान को गढ़ रहा है और उस विकास में और अधिक गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य दोनों की सरकारों ने संपूर्ण तन्मयता के साथ जुटी हुई है।
जिला प्रभारी मुरारी मोहन झा ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के बहुआयामी परियोजनाओं से जिले को चतुर्दिक विकास के साथ सुबे में अग्रणी पंक्ति में लाने का कार्य किया जा रहा है तो वही निश्चित तौर पर उस विकास को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी विधानसभा की 7 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाना होगा।
जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए इतनी योजनाओं का शुभारंभ किया है एवं उनका सफल क्रियान्वयन धरातल पर हो रहा है कि जिसका लेखा जोखा लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचेंगे एवं उन्हें यह विश्वास दिलाएंगे की उनके द्वारा चुनी गई सरकार किसान, मजदूर, गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत रहेगी।
मुख्य विधानसभा सचेतक एवं पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने बिपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान के सरकार के कार्यों से आम जनमानस में विपक्ष का जनाधार बिल्कुल खो सा गया है तो उसकी छटपटाहट से विपक्ष नित्य नए हथकंडे को अपनाकर जनमानस को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है किंतु बिहार की जनता विकास के साथ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का ही चयन करेगी।
निवर्तमान प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 7 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एवं उनके सहयोगी दलों को बढ़त दिलाने एवं पूर्ण बहुमत से प्रत्याशियों को विजय बनाने हेतु कमरकस मेहनत के साथ-साथ चुनाव पूर्व आम जनमानस से संपर्क साध कर उन्हें वर्तमान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं गरीबों किसान मजदूर एवं अन्य वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के माध्यम से उनके आर्थिक व सामाजिक स्थिति में परिवर्तन लाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराना एवं वर्तमान की सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विवरण उन तक पहुंचाना ताकि वे साफ नियत से सही विकास के प्रति इस क्रम को निरंतर जारी रखने में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूर्ण बहुमत की सरकार का चयन करें।
भाजपा नेता कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल विकास को तरजीह देकर निरंतर जन जन के कल्याण में समर्पित भाव से सेवारत रहती है एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उसी समर्पण एवं विकास के दम पर चुनाव लड़ा जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि आने वाले दिनों में आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण होकर बिहार स्वरोजगार का केंद्र बनकर संपूर्ण राष्ट्र में उभरेगा। जिससे ना केवल बिहार के चतुर्दिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि बिहार के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में बिहार के महती भूमिका भी होगी।
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक ललन कुँवर, सुरेंद्र मेहता, श्रीकृष्ण सिंह, रामानंद राम, बन्दना सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, बलराम सिंह, कुंदन भारती, गौतम सदा, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, बिरजू मल्लिक, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, आशुतोष कुमार हीरा, जिला मंत्री राकेश पांडेय, अमरेश कुमार, सुमन कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, अमरेंद्र अमर, संजय कुमार, सुनैना देवी, शशिकांत दास, रामकुमार वर्मा, प्रवेज आलम, विकाश कुमार, शशिकांत दास, ऋषिकेश पाठक एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।


