Sun. Dec 28th, 2025

बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ, युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, खाद्य सामग्री सहित अन्य सुविधाएं कराया उपलब्ध

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

26 अगस्त 2020 बुधवार

जिले के भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत जोकिया तेलन में बीते दिनो बलान नदी का तटबन्ध टूट गया। जिसके कारण जोकिया पंचायत जलमग्न हो चुका है । युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा को जैसे ही तटबंध टुटने की सूचना भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार के द्वारा मिली तो तत्पश्चात ही जिला सचिव नीतीश कुमार, विक्रम कुमार, सुनंदन कुमार, आदर्श कुमार, सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं द्वारा जोकिया गांव का निरीक्षण करने पहुंचे।

वहां पहुचते ही बांध टूटा हुआ एव॔ सैकड़ों से अधिक लोग बांध पर शरण लिए हुए हैं।  इन सभी लोगो को युवा जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा चुरा शक्कर, मुरही, नमकीन का एक सौ पैकेट का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया कि यहाँ पर स्थिती भयावह है। जिसको लेकर लोगों की सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

जिलाधिकारी महोदय की ओर से खाने पिने की समुचित व्यवस्था की गई। बाढ के कारण होने वाली बिमारीयो से बचाव के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। MDRF टीम की तैनाती की गई। क्षेत्र मे लोगो की सुरक्षा हेतु पुलिस टीम की गश्ती बढा दी गई है।

 

मध्य विद्यालय जोकिया परिसर मे सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। जहां पर 500 से अधिक लोगो को खाना खिलाया जा रहा है। चारो ओर पानी से घिरे गांव मे नाव से MDRF की टीम द्वारा गश्ती की जा रही है।लगातार गश्ती क्षण के क्रम मे वहां पर मौजूद लोगो ने बारिश से बचाव हेतु तिरपाल की मांग की गई। जिसको लेकर जिलाध्यक्ष के द्वारा भगवानपुर के वर्तमान CO से बात करके उन्हे उपलब्ध कराया गया। प्रशासन से मेरी अपील है कि इस आपदा में लोगों की हरसंभव सहायता तत्परता से की जाए।

बेगूसराय जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा लोगो की सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस आपदा की घडी मे राज्य सरकार से मिलने वाले लाभो को दिया जायेगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed