बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
25 अगस्त 2020 मंगलवार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई के द्वारा आज व्यापक छात्र संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न इकाइयों से 1000 छात्र छात्राओं से संपर्क साध कर उनकी समस्या संग्रह किया गया।
संपर्क अभियान का नेतृत्व करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि एबीवीपी के 50 कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग इकाइयों में छात्र-छात्राओं से संपर्क साध कर कोरोना काल में उनके अनुभव और नई समस्याओं पर उनके विचार लिए गए।
जिस आधार पर एबीवीपी अपने आगामी आंदोलन तथा योजनाओं का रास्ता तय करेगी। एबीवीपी का यह राष्ट्रव्यापी छात्र संपर्क अभियान अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा। जिसमें जिले के 5000 छात्र-छात्राओं से समस्या संग्रह कर राष्ट्रीय इकाई को भेजा जाना है।
जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं से संपर्क साध कर ही हम उनके दुख दर्द को बांट सकते हैं तथा कोरोना के कारण जीवन में आए एकाकीपन से छुटकारा दिला सकते हैं। आगामी परीक्षा के स्वरूप और शिक्षा पद्धति पर छात्र-छात्राओं के विचार के अनुसार ही एबीवीपी सरकार से आगे की शैक्षणिक योजनाओं के लिए मांग करेगी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार व नगर सह मंत्री आदित्य राज ने कहा कि बिहार सरकार की शिक्षा नीति के कारण छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्याओं के उचित समाधान हेतु छात्र छात्राओं की राय बहुत जरूरी है। इसलिए व्यापक छात्र संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार व नगर कोषाध्यक्ष राजदीप गुप्ता ने छात्र छात्राओं से यह आग्रह किया कि लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए हुए अपने जीवन को एक नई दिशा दें तथा ऑनलाइन शिक्षा की कमियों को सुधार कर इस छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी बनावें, क्योंकि आने वाले समय में हम शिक्षा की इसी पद्धति पर आश्रित होते जाएंगे।
इस मौके पर मनीष कुमार, कौशिक झा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


