ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
रिपोर्ट – वीरेश सिंह ,
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने मांझी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 15 वर्ष के शासनकाल में जो विकास किया है। उसे आज तक किसी पार्टी की सरकार ने नहीं किया। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों की सभी सुविधाएं नीतीश कुमार ही पूरा करेंगे। श्री सिंह ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज पूरा गांव जगमग हो गया है। सरकार ने बिजली, पानी, राशन, सभी वर्गों को शिक्षा तथा सड़क जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जो सदियों से नहीं हुआ था।
वहीं जनता ने भी पूर्व मंत्री के बातों का समर्थन किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अफवाह एवं गुमराह करने वाले नेताओं से सतर्क रहें एवं नीतीश कुमार के विकास कार्य का पूरा ख्याल रखते हुए विधानसभा चुनाव में सरकार का पूरा सहयोग करें।
रविवार को उन्होंने भ्रमण के क्रम में लेजुआर, मानसर, कुमना, बरेजा, गम्हरिया, रूसी, कोहरा बाजार सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह के साथ शिक्षक नेता दिनेश सिंह, पूर्व प्रमुख राम कृष्ण सिंह, मोनू प्रसाद, अमरनाथ पंडित, अशोक शर्मा, हीरालाल प्रसाद, बबलू सिंह, तारकेश्वर साह, हरेंद्र साह, केदार साह, अजय तिवारी, राजाराम सिंह, सुरेमन साह आदि लोग शामिल थे।

