बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
21 अगस्त 2020 शुक्रवार
भारतीय जनता पार्टी जिला प्रदेश प्रभारी विनय सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों समेत प्रमुख पदाधिकारीगण की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं भारतीय जनता पार्टी के मजबूत आधार को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर जन सेवा के कार्यों पर जोड़ दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 7 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एवं उनके सहयोगी दलों को बढ़त दिलाने एवं पूर्ण बहुमत से प्रत्याशियों को विजय बनाने हेतु कमरकस मेहनत करने की जरूरत है।
इसके साथ ही चुनाव पूर्व आम जनमानस से संपर्क साध कर उन्हें वर्तमान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, गरीबों, किसानो, मजदूर एवं अन्य वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के माध्यम से उनके आर्थिक व सामाजिक स्थिति में परिवर्तन लाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराना एवं वर्तमान की सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विवरण उन तक पहुंचाना ताकि वे साफ नियत से सही विकास के प्रति इस क्रम को निरंतर जारी रखने में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूर्ण बहुमत की सरकार का चयन करें। कई विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा, विचारविमर्श एवं सुझावों का आदान प्रदान कर आगे के कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल विकास को तरजीह देकर निरंतर जन जन के कल्याण में समर्पित भाव से सेवारत रहती है एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उसी समर्पण एवं विकास के दम पर चुनाव लड़ा जाएगा। आज विकास की गति को देखकर विपक्ष इतना हतोत्साहित है कि वह नित्य नए हथकंडे को अपनाकर भिंड दुष्प्रचारओं के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों में अवरोध पैदा करने का कार्य कर रही है किंतु इसके बावजूद भी वर्तमान की सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक नीतिगत फैसलों से हर वर्ग के लोगों का आर्थिक सामाजिक उत्थान हो रहा है।जिससे बिहार अपने गौरवमई इतिहास को पुनः पाने में सक्षम बनता जा रहा है।।
जिला प्रदेश प्रभारी विनय सिंह ने कहा की आने वाले दिनों में आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण होकर बिहार स्वरोजगार का केंद्र बनकर संपूर्ण राष्ट्र में उभरेगा। जिससे ना केवल बिहार के चतुर्दिक विकास को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिहार के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में बिहार के महती भूमिका भी होगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, बलराम सिंह, कुंदन भारती, गौतम सदा, बिरजू मल्लिक, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, आशुतोष कुमार हीरा, राजीव वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला मंत्री अमरेश कुमार, आईटी सेल संयोजक आलोक कुमार बंटी मौजूद थे।


