ब्यूरो प्रमुख : चन्द्र प्रकाश राज ,
*इनरव्हील द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद*

छपरा / गरखा : बाढ़ पीड़ितों की तकलीफ से आहत हो शहर की मशहूर संस्था अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था इनरव्हील सारण की सदस्यों के द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र मुजफ्फरपुर हाईवे गरखा मैकी और अख्तियार पुर गांव जाकर ग्रामीणो के बीच 300 भोजन का पैकेट जिसमे बिस्कुट माचिस मोमबत्ती चूड़ा सत्तू मीठा नमक साबुन एवं मास्क सहित कपड़ो का भी वितरण किया अध्यक्ष रूपा गुप्ता एवं क्लब एडिटर अंजू फैशन ने कहा की बाढ पीड़ितो के लिए हमारे इनरव्हील की सदस्य सदैव तत्पर रहते है और समय समय पर सेवा कार्य करते रहेगे।सभी ग्रमीण इनकी सेवा भाव को देखकर भाववीहुव्ल हो गए।वही कोषाध्यक्ष तनु जायसवाल ने कहा की बाढ पीड़ितो की मदद करते हुए सभी इनर विल के सदस्य भावुक हो गई इस अवसर पर मुख्य रूप से गुडिया जायसवाल अंकिता जायसवाल अनू जायसवाल लक्ष्मी देवी मौजूद थी इस कार्य मे इनर विल सारण की सभी सदस्यो ने बढ चढ कर अपना योगदान किया

