ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराने का बीरा नामधारी संगत ने उठाया
रिपोर्ट – संजीव शर्मा ,
मकेर : गंडक नदी के तटबन्ध टूटने के कारण सारण जिला के कई प्रखंड के दर्जनों गांवो के लोग बाढ़ विभीषिका का दंश झेल रहे हैं ,उनके समक्ष भोजन का संकट से जूझ रहे हैं हलाकि स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत चला रही हैं जो नकाफी है ।मकेर प्रखण्ड के आठो पंचायतों में बाढ़ का कहर से कराह रहे है इसमें सबसे ज्यादा गरीब परिवार के लोगो को खाने पीने की संकट से जूझ रहे हैं ।सरकार के साथ गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा इस विपदा में राहत चलाई जा रही है ।इसी कड़ी में श्री सतगुरु उदय सिंह जी की कृपा से विश्व नामधारी संगत लुधियाना पंजाब ने नामधारी सीड्स द्वारा पिछले बारह दिनों से मकेर गांव में लंगर सेवा चलाई जा रही है।इस राहत दल द्वारा रोजाना हजारो लोगो को भोजन खिलाया जा रहा है ।सेवा दल के सदस्य हरपाल सिंह नामधारी, रतन सिंह नामधारी, का सराहनीय योगदान दिया जा रहा है ।

