Wed. Feb 11th, 2026

गीता सुख फाउंडेशन के सदस्यों ने कृष्ण जन्माष्टमी वेद विद्यालय के बच्चों को अंग वस्त्र और पठन-पाठन सामग्री देकर मनाया

ब्युरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

गीता सुख फाउंडेशन के सदस्यों ने कृष्ण जन्माष्टमी वेद विद्यालय के बच्चों को अंग वस्त्र और पठन-पाठन सामग्री देकर मनाया

सारण- बच्चों का बचपन न छिने उनके प्रतिभा व प्रकृति के अनुरुप आगे बढ़ने दें।इन्हें केवल गलत व सही का ज्ञान दें। बच्चे अपने स्वभाव के अनुरुप अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर लेगा नहीं तो अपना मूल स्वभाव से भटक गया तो कुछ भी हासिल नहीं करेगा। इसलिए शिक्षक व अभिभावक को चाहिए कि बच्चे के अंत : करण को उसके अनुसार प्रवाहित होने दे।सीता राम वेद वेदांग विद्यालय में अचार्य विकाश पंडित के उपस्तिथि में सम्मान समारोह अंग वस्त्र, पठन पाठन सामग्री, मास्क, साबुन भेंट कर कृष्ण जन्मष्टमी के रूप में मनाया गया।

प्रदेश वासियों को अचार्य ने दिया कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार पंचांग के अनुसार अष्टमी की तिथि 11 अगस्त यानि आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है

अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि रूढि़यों को तोड़ बिना बदलाव की बात करना बेइमानी होगी। रूढि़यों को तोड़ने के लिए खासकर युवतियों को आगे आने की जरूरत है, क्योंकि समाज में आज भी इनके प्रति बहुत ही भ्रांतियां व रूढि़यां प्रचलित है। उन्होंने कहा रिविलगंज सेमरिया तो एक ऐसा जगह व भूमि है, जहां त्रेता युग भगवान राम खुद चल आयें और माता अहिल्या का उद्धार किये थे साथ ही साथ भगवन हनुमान जी का ननिहाल भी है। उसी स्थान पर बिहार का पहला स्थापित वेद विद्यालय है।वेद विद्यालय के छात्रों को मिठाई खिला के
आभार व्यक्त किया।
अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मैके पर आदित्य कुमार, अर्जुन सिंह, रवि कुमार, बिपिन कुमार, नितेश सिंह, साबिर अंसारी, पप्पू गुप्ता, मनोरंजन सिंह, सोनू खान, टिंकू प्रसाद, जावेद खान, मोनू ब्याहुत मौजूद थे।

Related Post

You Missed