बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
11 अगस्त 2020 मंगलवार
नगर निगम वार्ड 42 के नौलखा मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजकमल शर्मा ने किया। विभिन्न मोहल्ले के सैकड़ों महिलाओं ने बैठक में भाग लिया।
इस मौके पर नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा देश के अंदर आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार में आगे लाने की जरूरत है। सुकन्या योजना लड़कीयों के लिए सबसे अच्छी लाभकारी योजना है, जो एक वरदान के रूप में है।
10 साल से नीचे की कोई भी लड़की के माता पिता पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुला कर लाभ से जोड़ सकते है। एक हजार का प्रत्येक महीना 12 साल तक जमा करना होगा। लड़की की उम्र 18 साल के बाद छः लाख उन्चास हजार रुपये मिलेगें। आज ताकतवर देश बनाने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे होने की जरूरत है।
मौके पर संस्थान की सदस्य नीलम कुमारी ने महिलाओं को बालिग लड़कियों को स्वरोजगार करने का आग्रह किया। सिलाई, अचार, पेंटिंग, मसाला, छोटे रोजगार से हर घर आगे बढ़ सकता है।
अधिवक्ता प्रिंस गुप्ता ने कहा कि आज भी घरेलू हिंसा की शिकार कुछ महिलाएं हो रही है। आर्थिक तंगी और शिक्षा ऐसे माहौल को उत्पन्न करता है। निशुल्क कानूनी मदद के लिए, कमजोर महिलाओं के लिए हम तैयार हैं।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता गुलशन कुमार, विवेक कुमार, शोभा देवी इत्यादि शामिल थे। योजनाओं का प्रचार प्रसार हेतु पच्चीस सदस्यी महिलाओं का समुदायिक समिति गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से रेखा देवी, बेबी देवी, ममता देवी, मंजू देवी, भवानी देवी, राजलक्षमी देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, रानी देवी, सगुन देवी इत्यादि प्रमुख थी।


