Wed. Feb 11th, 2026

*बाढ़ पीड़ितो के बीच पहुंचाई गई राहत सामग्री*

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

*बाढ़ पीड़ितो के बीच पहुंचाई गई राहत सामग्री*

छपरा: सारण के कई प्रखंड आज पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं । लाखों लोग बेघर हो गए हैं और उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। हालांकि प्रशासन और जनप्रतिनिधि अपने अपने स्तर से मदद कर रहे हैं लेकिन स्थिति बहुत ही भयावक हो चुकी है । लियो क्लब यंगस्टर्स गजानंद की टीम मढ़ौरा प्रखद के ग्यासपुर बाढ़ग्रस्त इलाको में घूम घूम कर राशन सामग्री व जरूरत की चीजें बांटी। लियो क्लब के अध्यक्ष अनुरंजन कुमार गुप्ता ने कहां की हम सभी मित्रगण मिलकर अपने निजी कोष से बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं और यथासंभव आगे भी निरंतर करते रहेंगे और हमारा उद्देश्य जिला के लगभग सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में जाकर उन्हें राहत सामग्री बांटना है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनुरंजन कुमार गुप्ता सचिव प्रकाश कुमार गुप्ता क्लब के चेयर पर्सन नारायण कुमार पांडे लायंस क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ अभिजीत सिंह रत्नेश कुमार आशुतोष कुमार सोनी आसिफ अली इत्यादि मौजूद थे

Related Post

You Missed