ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
*मृतक के परिजन को विधायक ने सौंपी 4 लाख की सहायता राशि*
विगत दिन रिविलगंज के नयका बैजू टोला निवासी स्वo वीरा राम पिता स्वo मोती लाल राम की मृत्यु नदी में डूबने से हो गई थी. जिससे उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इसकी सूचना विधायक डॉ सी एन गुप्ता को प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल अंचलाधिकारी से इस पर संज्ञान लेते हुए आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.इसी दौरान आपदा विभाग से ₹400000 का चेक विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मृतक की पत्नी को सौंपा. इस दौरान विधायक ने कहा कि जाने वाले की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती है लेकिन यह एक प्रकार की सहायता राशि परिवार को मदद करेगा मेरा पूरा प्रयास रहता है कि इस प्रकार से पीड़ित लोगों की हरसंभव तक मदद कर सकूं बाढ़ का समय है इसलिए आमजन से अपील करता हूं कि आप सभी सावधानी बरतें नदी की तरफ ना जाने की कोशिश करें क्योंकि जलस्तर बढ़ने से गहराई का वास्तविक आभास नहीं हो पाता है.इस दौरान रिविलगंज सीओ सरिता कुमारी,बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान,रिविलगंज नगर अध्यक्ष अनुरंजन कुमार,भाजपा नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मोहन मुरारी गुप्ता उपस्थित थे.

