Thu. Feb 12th, 2026

गोपालगंज -जनता दल (यू0) विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेड़ लगाने का दिया संदेश

गोपालगंज —

बबलू कुमार —

9 अगस्त 2020 रविवार

गोपालगंज जनता दल (यू0) जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने विश्व पृथ्वी दिवस पर जल जीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आम के पेड़ का पौधा लगाकर जिला वासियो को पृथ्वी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

साथ ही जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि पूरे जिले में जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियो एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जिले में 25 हजार 151 पौधा लगाकर मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली अभियान का समर्थन किया गया। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधा लगाना जरूरी है जीवन में प्रत्येक मनुष्य को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

आज हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए बिहार के सभी लोगों से अपील किया है। एक पेड़ जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे पेड़ से हमें शुद्ध हवा मिलती है पर्यावरण से हमारा जीवन चलता है पेड़ ही हमारा जीवन है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed