ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
पृथ्वी और पेड़ दोनों ही जीवनदायिनी है दोनों की रक्षा मनुष्य का परम कर्तव्य – राम दयाल शर्मा
छपरा
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के द्वारा आज बिहार पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में आरएन सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रांगण 200 पेड़ लगाए गए। पेड़ लगाने के उपरांत श्री राम दयाल शर्मा ने कहा पृथ्वी और पेड़ दोनों ही एक दूसरे के अनु प्रेरक है और दोनों की रक्षा करना हम मनुष्य का परम कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ और पृथ्वी के बगैर मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं कोई जीवन नहीं है। कार्यक्रम में जिला के महामंत्री शांतनु कुमार ,जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय , बलवंत सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनू सिंह ,पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, नितिन राज वर्मा, विनोद कुमार सिंह , डॉ राकेश कुमार सिंह ,अमित कुमार सिंह ,आशुतोष बाबा ,इत्यादि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

