बलान नदी के किनारे बसे गेन्हरपुर एवं जिन्दपुर मे लोगो के घरों मे नदी का पानी घुसा
–पीड़ित परिवारो से मुखिया ने की मुलाकात
वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
09 अगस्त 2020 रविवार
वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर एवं जिन्दपुर मे बलान नदी के किनारे बसे लोगो के घरों मे बलान नदी का पानी घुसने से पीड़ित परिवारो के बीच परेशानी बढ गयी है । गेन्हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार मे क ई वर्षो से महादलित समुदाय के लोग बलान नदी के किनारे घर बनाकर बसे हुए हैं ।
इस वर्ष बलान नदी मे अधिक मात्रा मे पानी आने से महादलितो के घर उक्त नदी मे डूब गया है । महादलित समुदाय के अधिकांश परिवार गेनहरपुर बांध एवं दूसरे व्यक्ति के घर मे शरण लिए हुए हैं ।
रविवार को गेन्हरपुर पंचायत के मुखिया रामशंकर दास, पूर्व सरपंच ललन कुमार ,वार्ड सदस्य शंकर पासवान , राम सागर दास ने बलान नदी के किनारे बसे परिवारो से मुलाकात की ।साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी ली ।
मुखिया ने बताया कि गेन्हरपुर के वार्ड संख्या चार मे करीब 60 एवं जिन्दपुर मे छह परिवार बलान नदी की पानी से प्रभावित हैं ।यहां के लोग बलान नदी मे पानी आ जाने से घर से बेघर हो गए हैं ।उन्होंने बताया कि बलान नदी की पानी से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है ।सूची जल्द ही अंचलाधिकारी को सौंपी जाएगी ।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो मे किया गया वृक्षारोपण
रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत मनरेगा योजना के अंतर्गत वीरपुर प्रखंड के नौला , भवानंदपुर , गेन्हरपुर सहित विभिन्न पंचायतो मे वृक्षारोपण रोपण का कार्य किया गया।
गेन्हरपुर पंचायत मे मुखिया रामशंकर दास , पंचायत रोजगार सेवक दिलीप कुमार ठाकुर , लेखापाल अनिल कुमार वार्ड सदस्य शंकर पासवान के द्वारा वार्ड संख्या चार मे निजी जमीन पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।
इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है ।इससे पर्यावरण संतुलित रहता है ।वहीं नौला पंचायत मे मुखिया अनीता देवी एवं भवानंदपुर पंचायत मे मुखिया मोहम्मद मेराज अंसारी के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।
मौके पर पंचायत रोजगार सेवक अमरेंद्र कुमार , पीटीए रत्नेश कुमार , समाजसेवी सेवी शंभू पासवान , पंसस प्रतिनिधि चंदन कुमार आदि उपस्थित थे ।
पकड़ी गांव में घर गिरने से महिला जख्मी, हालत नाजुक
वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव के वार्ड संख्या चार मे रविवार को खपरैल का घर गिरने से एक महिला जख्मी हो गयी ।
ग्रामीणो ने बताया कि वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी हीरा लाल महतो की बाईस वर्षीया पुत्री रूपम कुमारी घर मे मौजूद थी कि उसी समय अचानक खपरैल का घर गिर गया। जिससे वह महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।
स्थानीय ग्रामीणो ने उक्त जख्मी महिला को मलवे से निकाल कर ईलाज हेतू बेगूसराय भेजा ।वहीं इस घटना की सूचना पाकर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिता भूषण ने पीड़ित परिवारो से घर पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली ।साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।
मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह , वार्ड सदस्य मोहम्मद अशरफ , राम मूर्ती राय ,हीरा झा , रत्नेश कुमार टुललू , अमित कुमार , विनोद कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।




