Wed. Feb 11th, 2026

पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

9 अगस्त 2020 रविवार

चेरियाबरियारपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ लगाया गया.

इस अवसर पर जदयू के जिलामहासचिव विकास कुशवाहा ने बताया कि पेड़ लगाने से जहां वातावरण में मौजूद जहरीली गैस समाप्त होगी. वहीं हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा. जिससे लोगों को अनेकानेक बीमारियों से निजात मिलेगी. पेड़ों की बेतहाशा कटाई से मौसम परिवर्तन हुआ है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान चलाया गया है. ताकि स्वच्छ वातावरण मे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें. चूंकि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से पूरी दुनिया जूझ रही है. पेड़ लगाने से वातावरण में मौजूद वायु प्रदूषण से संसार को राहत मिलेगी.

आज 9 अगस्त पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक दिन में ढाई करोड़ पौधा लगाने का संकल्प लिया गया है. उक्त अभियान में योगदान करते हुए अपने घर के पीछे खेत मे पांच आम का पेड़ लगाए हैं. ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से संसार को निजात दिलाने में मुख्यमंत्री का जल जीवन हरियाली अभियान मिल का पत्थर साबित होगा. इस अवसर जदयू नेता ने लोगों को मुख्यमंत्री के अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed