ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
“रोटरी सारण ने नेहरु पार्क में किया वृक्षारोपण”
छपरा : आज बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी सारण के तत्वावधान में स्थानीय नेहरू पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि सारण वन प्रमंडल पदाधिकारी(DFO)श्री एल.पंडित जी के द्वारा 10 प्रकार के पेड़ों को लगाया गया।मुख्य अतिथि ने रोटरी सारण के कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में अध्यक्ष रो.चन्द्रकान्त द्विवेदी के साथ सुरेन्द्र गुप्ता,श्याम बिहारी अग्रवाल,अजय गुप्ता,पंकज कुमार जायसवाल,राजेश जायसवाल,प्रदीप कुमार,अजय कुमार शामिल हुए।

