Thu. Feb 12th, 2026

पौधा रोपण कर मनाया गया पृथ्वी दिवस।विधालयो में लगाए गए पौधा

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

पौधा रोपण कर मनाया गया पृथ्वी दिवस।विधालयो में लगाए गए पौधा

रिपोर्ट –  जमीरउद्दीन ,

बनियापुर (सारण) प्रखंड में जल जीवन हरियाली के अंतर्गत समजसेवीओ सहित विधालयो ने पृथ्वी दिवस पर वृक्षा रोपण किया गया।जहाँ पूर्व प्रत्याशी व जद यू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने विधान सभा क्षेत्र के कई जगहों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करते वृक्ष लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए भारी मात्रा में पेड़ लगाया जाय।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल जीवन हरियाली कार्यक्रम धरती को हराभरा कर पर्यावरण को शुद्ध करना है।वही मध्य विद्यालय परसा में प्रधानाध्यपक मोहम्मद जलालुद्दीन मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर ,मध्य विद्यालय बालक,मध्य विद्यालय हरपुर बेसिक स्कूल बलुआ प्राथमिक विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरैठा मध्य विद्यालय सुरौधा मध्य विद्यालय कोल्हुआ मध्य विद्यालय पूंछरी सहित सभी विधालयो में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण किया गया।जहां बीएसपी आसमोहम्मद , सत्येंद्र मिश्र सीआरसी आबिद हुसैन आलोक कुमार सहित सभी शिक्षक शामिल थे।

Related Post

You Missed