ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
पौधरोपण से अगली पीढ़ी को मिलेगी जीवनदायनी शक्ति -माधवी
पृथ्वी दिवस पर जद यू महिला अध्यक्ष ने दिलाया 11 संकल्प
माझी (सारण) रिपोर्ट – जमीरउद्दीीन । बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जद यू महिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने अपने आवास पर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जहा उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को सोचना होगा।उन्होंने मौके पर एक एक पौधा हर व्यक्ति को लगा कर पर्यावरण के संरक्षण में योगदान की अपील की।इस मौके पर उन्होंने सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली की चर्चा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।यह योजना बिहार को हराभरा बनाने सहित भूमि प्रदूषण जल वायु प्रदूषण मुक्ति के लिए अहम है।इन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिहार में ढाई करोड़ पौधे लगाए गए है।शहर दर शहर ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है जिविका दीदियों द्वारा पौधा रोपण किया गया विधालयो में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जो एक संकल्प सिद्धि का माध्यम बनेगा।उन्होंने महिलाओं से 11 सूत्री संकल्प भी लिया जहा आस पास परिक्षेत्र को स्वच्छ रखने ,आवश्यकतानुसार बिजली खपत करने,कुरा करकट मुक्त रखने, प्लास्टिक पॉलीथिन उपयोग बन्द करने जैसे संकल्प महिलाओ से लिया।वही महिलाओ ने ने भी भारी मात्रा में वृक्षारोपण किया।प्रकृति से जुड़ने की अपील महिला अध्यक्ष ने किया।

