@ चोरी का इल्ज़ाम लगाकर मासूम बच्चे का पैर हाथ बांध कर बेरहमी से पिटाई
@ बीच बचाव करने आयी दादी के साथ भी दबंगों ने किया मारपीट
मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिंटु झा ::–
09 अगस्त 2020 रविवार
थाना क्षेत्र के साठा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का मामला उस समय उजागर हुआ। जब सोशल साइट्स पर उक्त बच्चे का वीडियो वायरल होने लगा तो ग्रामीणों की चुप्पी टूटा और लोगों ने पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि धर्मेद्र साह के पुत्र अंकित कुमार को महज पचास रुपए के चोरी के आरोप में हाथ पैर बांध कर शरीर से कपड़े उतार कर दबंगों का कहर टूट पड़ा और लात घूसे से उसे पीट डाला।
मारपीट से भी संतुष्ट नहीं हुए तो शरीर के कपड़े उतार कर दबंगों द्वारा उसके शरीर पर बेहरमी से पीट पीट कर दाग का निशान बना दिया। जब मां शुशीला देवी को जानकारी मिली तो अपने बेटे को बचाने के लिए अपनी सास के साथ पहुंची और बच्चे की दादी से देखा नहीं गया तो बच्चे में लिपट कर बचाने का प्रयास किया। तो दबंगों ने दादी को भी नहीं छोड़ा और धक्का दे कर गिरा दिया और मारपीट की।
जब दादी मां दबंगों के सामने छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर विनती किया तो दबंगों ने महज पचास रुपए जुर्माना के तौर पर पांच हजार रुपए का वसुली कर, फिर छोड़ा। जब मामला थाने लेकर पीड़ित परिवार पहुंचे तो पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, जांच पड़ताल किया जा रहा है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने घटना का तीव्र निन्दा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आप पार्टी के जिला स्तरीय नेता शिवदयाल ने एसपी से जांच पड़ताल कर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

