Thu. Feb 12th, 2026

जन अधिकार पार्टी लो० के द्वारा आरा नगर निगम आयुक्त का किया गया पुतला दहन

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार :-

9 अगस्त 2020 रविवार

जन अधिकार पार्टी लो०के द्वारा आरा नगर निगम आयुक्त का पुतला दहन किया गया ।जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह एवं संचालन आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरा नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में आज 4 महीनों से जलजमाव है डेढ़ सौ घर पानी में जलमग्न है आरा नगर निगम के आयुक्त को लगातार चिट्ठी देने के बावजूद भी अभी तक नगर आयुक्त के कोई भी पदाधिकारी समस्या का समाधान अभी तक नहीं निकाल पाये। बल्कि उस पानी निकालने के नाम पर डीजल पर लाखों रुपए का गबन कर लिया गया है।

जलजमाव के कारण सभी रोड ध्वस्त है। सारा पानी रोड पर है। आरा से बाहर जाने के लिए सभी रोड पर कचरा का डंप लगा है जो आए दिन बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही दुर्घटना भी हो जाती है । हम नगर निगम आयुक्त से मांग करते हैं कि इस को जल्द से जल्द नगर निगम के द्वारा अपना कचरा डंप यार्ड स्थापित करे ।

अगर वार्ड नंबर 15 का 5 दिनों के अंदर पानी निकासी नहीं होता है तो छठा दिन से नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ धरने का कार्यक्रम होगा ।

इसमें शामिल लोगों में आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, बंटी कुमार, मदन राय ,राजेश चौधरी ,शैलेश सारथी ,गुड्डू सिन्हा, टिंकू उपेंद्र राय, जितेंद्र दुबे, आदित्य, अंकित, सुशील, धनंजय सिंह ,वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, सनोज चौधरी,हरेंद्र कुशवाहा,मनीष कुमार ,उमेश कुमार शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed