Thu. Feb 12th, 2026

भोजपुर जिला अधिकारी के द्वारा वर्चुअल बैठक में विभिन्न मांगों को रखा विधायक ने

भोजपुर (आरा) ::–

बबलू कुमार–

9 अगस्त 2020 रविवार

तेजी से फैल रहे कोरोना-संक्रमण की रोक थाम के लिए भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के द्वारा भोजपुर जिले के सभी विधानसभा के विधायकों की वर्चुअल बैठक किया गया।

भोजपुर जिला अधिकारी के द्वारा वर्चुअल बैठक के दौरान तरारी विधानसभा के विधायक कामरेड सुदामा प्रसाद ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी को सभी अन्य विषयों पर सलाह देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए गांव और शहरों में व्यापक पैमाने पर जन- जागरण अभियान चलाने, हर घर के प्रत्येक सदस्य का रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट कराने , मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करने के साथ-साथ प्रखंड अस्पतालों में कोरोना मरीजो सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की भी मुफ्त इलाज़ की व्यवस्था करने , एंबुलेंस -ICU- वेंटीलेटरों की संख्या बढ़ाने जाए।

ग्रामीण और शहरी गरीबों (राशन कार्ड वाले या बिना राशन कार्ड वाले) को प्रति व्यक्ति हर माह 10 किलो मुफ्त राशन देने , प्रवासी मजदूरों को उनकी योग्यता के अनुसार तत्काल काम देने या फिर प्रति माह ₹ 10,000 लॉकडॉउन भत्ता देने ,फुटपाथी दुकानदारों सहित सभी दुकानदारो को ₹50,000 सहयता राशि देने तथा जब तक स्तिथि समान्य न हो तब तक बिहार विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार को आप लोग चिट्ठी लिखे।

इस सलाह पर भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने तरारी विधायक कामरेड सुदामा प्रसाद के सभी सलाह को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed