Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर में 185 का हुआ कोरोना टेस्ट, 8 पॉजिटिव, नये सीओ ने दिया योगदान, विद्यालय मे चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

विधायक अमिता भूषण ने विद्यालय मे चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

08 अगस्त 2020 शनिवार

आज शनिवार को वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पर्रा मे बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की विधायक अमिता भूषण ने विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक अमिता भूषण ने बताया कि योजना एवं विकास विभाग के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक द्वारा अनुशंसित ऐच्छिक कोष से तेरह लाख अठारह हजार रुपये की लागत से उक्त विद्यालय मे चहारदीवारी का निमार्ण किया जाएगा ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मैं दलगत की भावना से ऊपर उठकर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र मे विकास का कार्य कर रही हूं ।उन्होंने कहा कि विकास के कार्यो मे कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए । आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पर्रा के एच एम मनोज कुमार झा , डाॅ गीता प्रसाद सिंह ,कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह , रत्नेश कुमार टुललू , विनोद कुमार , युवा कांग्रेस के धर्मराज सहनी , पप्पू सिंह ,राहुल कुमार ठाकुर , ए आई एस एफ के अंचल सचिव ऋषभ कुमार , निशांत कुमार , शिक्षक नीरज कुमार , छोटे लाल सिंह , कन्हैया कुमार सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

 

वीरपुर अंचल के नये सीओ ने योगदान दी

वीरपुर अंचल के नये सीओ ललिता कुमारी ने शनिवार को अंचल कार्यालय मे अपना योगदान दी ।

वहीं निवर्तमान सीओ नवीन कुमार चौधरी का दूसरे जगह स्थानान्तरण होने से उन्हे सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी ।

मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार , राजद के जिला महासचिव अर्जुन यादव , डीलर संघ के प्रखंड अध्य्क्ष चनदेशवर प्रसाद सिंह सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे ।

 

185 का हुआ कोरोना टेस्ट, 8 पॉजिटिव

वीरपुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी, मुनीचक व पीएचसी में कैम्प कर शनिवार को एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया।

पीएचसी हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर की उपस्थिति में लैब तकनीशियन संजय कुमार द्वारा कुल 185 लोगों का टेस्ट किया।

जिसमें से 8 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।उन्होंने बताया कि आमजनों की जांच की गई। उसी में से 8 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed