चेरियाबरियारपुर -बेगूसराय ::-
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
8 अगस्त 2020 शनिवार
चेरियाबरियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने आज शनिवार को खांजहांपुर पंचायत में एक योजना का शिलान्यास एवं दो योजनाओं का उद्घाटन किया.
उन्होनें मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से अनुशंसित योजना में 15 लाख की लागत से बनी सोनेलाल महतो के घर से रामाश्रय महतो के घर तक पीसीसी सड़क एवं 15 लाख की लागत से बनी पंचायत सरकार भवन की चारदीवारी का उद्घाटन किया. जबकि इसी पंचायत में एक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया.
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंंत्री ने कहा कि सरकार सभी सुदूवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है. गली नली के साथ ही साथ ग्रामीण सड़कों को पीसीसी सड़कों में बदला जा रहा है. ताकि आम लोगों को सहूलियत हो. कहा कि वे सभी टोले कस्बों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं.
उन्होनें आगे कहा कि मुख्यमंत्री के ईमानदार नेतृत्व में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य समेत हरेक क्षेत्र में काफी विकास हुआ है.
मौके पर जदयू नेता चन्द्रशेखर वर्मा, मुखिया ज्ञानकला सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार महतो, अमर किशोर मालाकार, राजेश महतो, मो जियाउल्लाह, राम बिलास वर्मा, रमेश कुमार राणा, सचिन सहनी, रामपदारथ महतो, शंकर यादव, महेश कुशवाहा, राम दिनेश महतो, अवनीश सिंह, रामबिलास सहनी, मो इसराफिल आदि उपस्थित थे.

