Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय जिला के 35 मंडलों के बूथ अध्यक्ष, अपने-अपने घरों पर लगाएंगे नेमप्लेट, कार्यक्रम की शुरुआत

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

8 अगस्त 2020 शनिवार

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की बेगूसराय जिला के 35 मंडलों के बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने आवास पर नाम पत्र लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की जिस प्रकार अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिखा है उसी जनसमर्थन को आशा, विश्वास एवं दृढ़ संकल्प की श्रेणी में भाजपा अपने परिवार के विस्तारित करने की ओर अग्रसर है। विकास की कार्यो की सराहना करते हुए आम लोगों ने अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

बेगूसराय जिला सदैव से ही विकासवादी परिवर्तन की ओर जुड़ा रहा है, तो ऐसे में अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण राष्ट्र के अन्य कई जिलों की अपेक्षा बेगूसराय में हुए कार्यों को आधार मान कर, आने वाले वर्षों में बेगूसराय के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा में अपना विश्वास बनाए रखा है। भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से मूल मंत्र रहा है ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’।भारतीय जनता पार्टी ने बूथों पर अपने सप्तऋषि बनाकर अपनी संगठन संरचना को मजबूत किया है।

जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह एवं कुंदन भारती ने कहा कि विगत कई वर्षों से जब केंद्र में दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार अपनी नीतिगत फैसलों से विकास को गति देने का काम कर रही है। ऐसे में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करना अधिक आसान हो जाता है और इस हेतु जिस प्रकार से राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाओ की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का काम शुरू किया है वह आने वाले दिनों में सकारात्मकता से परिपूर्ण सुखद परिणाम लेकर आएगा।

जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस विश्व आपदा की घड़ी में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर बूथ स्तर तक आम जनमानस की सेवा भाव की है। वह अपने आप में एक अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए उदाहरण है।

जिला उपाध्यक्ष मिर्तुंजय कुमार वीरेश ने कहा कि बेगूसराय के लिए गौरव का विषय है कि दोनों सदनों में विकास की गति को तीव्रता देने के उद्देश्य से जिले से संबंध रखने वाले सांसद हैं। ऐसे हैं बेगूसराय विकास के सर्वांगीण विकास की गाथा लिखेगा।

जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के कार्यकर्ता एक मजबूत एवं सशक्त सरकार बनाने का काम करेंगे। जिसमें बूथ अस्तर कार्यकर्ताओं एवं बूथ पर सप्तऋषियों की अहम जिम्मेदारी होगी।

जिला मंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बेगूसराय में सातों विधानसभा को जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और सातों सीटों पर एनडीए का परचम लहराएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed