Thu. Feb 12th, 2026

मंझौल अनुमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोगों में डर का माहौल

 

मंझौल बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

7 अगस्त 2020 शुक्रवार

कोरोना महामारी से लोग त्रस्त हैं।  मंंझौल अनुमंडलीय परिक्षेत्र मेंं तेजी से पॉव पसारना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से लगातार पी एच सी चेरियाबरियारपुर के प्राभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पृथ्वीराज की  अपनी विशेष टीम मंझौल बाजार से कोविड-19 कि जांच की शुरुआत की थी।

जांच में पहले दिन मंझौल बाजार में 50 लोगों की जांच हुई थी। जिसमें से चार व्यक्ति करना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद अगले दिन आज मंझौल बस स्टैंड में  50 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इस स्थिति को देखते हुए स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

अगर समय रहते इस ओर लापरवाही जारी रही तो सरकार और किसी भी स्तर के लोग इस कोरोना रूपी दानव को रोक पाने में अपने आप को शायद सक्षम नहीं हो पाएंगे। अभी भी ज्यादा समय हाथ से दूर नहीं गई है। जरूरत है जागरूकता और आत्म संयम के साथ इससे लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर एक दूसरे का सहयोग कर लड़ाई लड़ने की कोशिश जारी रखें।

वह दिन दूर नहीं होगा जब न्यूजीलैंड जैसी छोटी सी देश करोना का भगाने में सक्षम हुई। ठीक उसी तरह अपना देश भारत, मंझौल अनुमंडलीय क्षेत्र पूरी तरह से कोरोना से निजात पा लेगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed