Thu. Feb 12th, 2026

उग्र ग्रामीणों द्वारा विद्युत कर्मी की जमकर धुनाई, गांव में पांच दिनों से गायब थी बिजली

बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–

राकेश यादव :-

07 अगस्त 2020 शुक्रवार

पांच दिनों से विद्युत बाधित रहने को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं नें विद्युत विभाग के कनीय सारणी पुरूष के साथ गाली-ग्लोज करते हुए जमकर धुनाई कर दी।

मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता अजय कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत की है।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बछवाड़ा विद्युत सब स्टेशन के फीडर संख्या दो में गुरुवार को ब्रेक डाउन रहने के कारण अपने अधिनस्त मानव बल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान फतेहा सलेमपुर बलान नदी के किनारे बलान नदी के पानी से सटे बिजली के तार को पानी से उपर उठाने का काम कर रहे थे। इस दौरान गाली गलौज करते हुए कुछ लोग आये और हमारे अधिनस्त कर्मी सारणी पुरुष मनोज कुमार चौधरी के साथ मार पीट करने लगे। बुद्धिजीवियों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed