Thu. Feb 12th, 2026

जद यू जिलाध्यक्ष ने मढौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा।दिया हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

जद यू जिलाध्यक्ष ने मढौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा।दिया हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन

रिपोर्ट –  जमीरउद्दीन ,

छपरा (सारण) मढौरा के नगर पंचायत सहित हसनपुरा ,भावलपुर पंचायत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा मंगलवार जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने एक शिष्टमंडल के साथ किया जहां श्री राजू ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनते हुए,हर संभव मदद दिलाने का आश्वसन दिया।उन्होंने जिलाधिकारी से उसी क्षण बात कर मढौरा के सभी नगर पंचायतो,पंचायती में हो रही बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया।वही बाढ़ पीड़ितों विस्थापितो को जल्द से जल्द भोजन, स्वच्छ जल ,तिरपाल,चिकित्सकीय व्यवस्था सहित हर तरह की सुविधा बहाल करने पर डीएम ने सकारात्मक बातचीत किया।मौके पर श्री राजू ने कहा कि इस आपदा की घरी में संयमित होकर अपने को सुरक्षित रखना है ।बाढ़ विभीषिका से जूझने के लिए नीतीश सरकार हर संभव मदद कर रही है।जिलाधिकारी के द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दवा, भोजन, पानी ,रहने की व्यवस्था, सहित मवेसीयो के चारा की भी व्यवस्था कराई जा रही है।वही इस आपदा की संकट में प्रभावित परिवार के खाते में 6 हजार नगद भी डाली जा रही है।बिल्कुल घबराने की जरूरत नही है।मुसीबत में सरकार आपके साथ है।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह जिला सचिव बिरेन्द्र गिरी अल्पसंख्यक अध्यक्ष फैजान अहमद सहित पंचायत अध्यक्ष शामिल थे।

Related Post

You Missed