Thu. Feb 12th, 2026

महिलाओ के माध्यम से विधान सभा स्तर पर घर घर फैला रही है जागरूकता-माधवी सिंह

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

महिलाओ के माध्यम से विधान सभा स्तर पर घर घर फैला रही है जागरूकता-माधवी सिंह

रिपोर्ट –  जमीरउद्दीन

छपरा (सारण) माझी विधान सभा क्षेत्र में प्रखर वक्ता, मृदुभाषी जद यू नेत्री ,जद यू जिला महिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने अभियान के तहत माझी विधान सभा के एक एक पंचायत के एक एक वार्ड में जन जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।उन्होंने नीतीश सरकार की विकासात्मक योजनाओ की जानकारी एक एक घर मे जा कर महिलाओ तक पहुंचा रही है।माधवी सिंह ने बताया है कि आज समाज मे विकास का गुणात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।जहां हर शराब बंदी दहेज उन्मूलन बाल विवाह से मुक्त के लिए अभियान चलाकर समाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है,वही आज बिजली, सड़क ,पानी ,शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सभी योजनाए धरातल पर उतरी गयी, समस्या ही नही है।बेरोक टोक महिलाए, पुरुष देर शाम ,रात को निर्भीक होकर आते जाते है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री का अविस्मरणीय है।जिसे पीढियां नही भूलेगी,15 वर्षो पूर्व की सरकार के जंगल राज में लूट पाट राहजनी ,सड़को पर चलना दूभर था, बेटीया घर से निकलने से डरती थी हर जगह भय आतंक का बोलबाला था।नीतीश सरकार ने राज्य में कानून का शासन स्थापित कर राज्य की जनता का भरोसा दिलाया।अपराधी और अपराध पर लगाम लगया।आज पुनः राज्य की जनता सरकार के नीतियों उदेश्यों और विकास कार्यो पर मतदान के लिए प्रतिबद्ध है।जाति सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर हर वर्ग समुदाय का विकास नीतीश सरकार में हो रही है। पुनः एनडीए की सरकार बनना तय है।

Related Post

You Missed