Thu. Feb 12th, 2026

जद यू के प्रति युवाओ का बढ़ता उत्साह से पार्टी का शाख मजबूत हो रहा है-अल्ताफ

ब्युरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

जद यू के प्रति युवाओ का बढ़ता उत्साह से पार्टी का शाख मजबूत हो रहा है-अल्ताफ

युवा समाजसेवी अरुण ठाकुर
समर्थको के साथ जद यू में शामिल

रिपोर्ट –  जमीरउद्दीन , बनियापुर ,

बनियापुर (सारण) बनियापुर का युवा हृदय सम्राट ,समाजसेवी अरुण ठाकुर के जद यू में शामिल होने से समर्थको में खुशी का लहर है।श्री ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के समक्ष अपने समर्थको के साथ जद यू में शामिल हो गए।जहाँ पार्टी में शामिल कराते, जिलाध्यक्ष ने बताया कि अरुण ठाकुर एक सुलझे समाजसेवी है इनके पार्टी में शामिल होने से जद यू का शाख बनियापुर विधान सभा मे मजबूत होगा।श्री ठाकुर एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ समाज मे हर वर्ग समुदाय में इनकी गहरी पैठ है जिससे पार्टी को लाभ मिलेगा वही मौके पर पार्टी में शामिल होने के बाद अरुण ठाकुर ने बताया कि नीतीश सरकार में बिहार का चौतरफा विकास हुआ है।जिससे हम प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है।वही जिले के सामाजिक सौहार्द के सजग कार्यकर्ता अल्ताफ आलम राजू के कार्यशैली से प्रभावित होकर जद यू में शामिल होने का निर्णय लिया है।मौके पर रोहित सिंह गुलफाम खान अंसारी सूरज श्रीवास्तव प्रदीप कुमार पटेल रविरंजन पटेल जद यू नेता सादाब आलम मुन्नू,आसिफ इकबाल कयामुद्दीन अशोक महतो सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे।

Related Post

You Missed